Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

पिता के खिलाफ शिकायत करने पहुँची एसएसपी कार्यालय बेटी ।

जमशेदपुर….श्याम सुंदरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली मनिका गिरी नामक नव विवाहिता महिला ने आज वरीय पुलिश अधीक्षक कार्यालय में पहुँची और अपनी पिता और घर अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया ।

वहीं पीड़ित नव विवाहिता महिला मनिका गिरी ने कहा कि मेरे पिता और परिवार के अन्य सदस्य के द्वारा एक विकलांग लड़के के साथ मेरी शादी जबरन करा दिया गया था, हमने कई बार मना किया लेकिन परिवार के लोग नही सुने इस लिए हम अपनी मर्जी से दूसरा शादी संजय बेलदार से कर लिया हूँ हमलोग काफी खुश हैं, जिसके कारण मेरे पिताजी के द्वारा मुझे एवं मेरे पति संजय बेलदार उनके परिवार के ऊपर जान से मारना एवं झूठा मुकदमा में फसाने का धमकी देते हैं , मुझे और मेरे पति और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाय ।

वहीं मनिका गिरी नामक महिला ने जिस लड़के से शादी कर लिया उस लड़का का कहना हैं कि हम शादी नही करना चा रहे थे, लेकिन लड़की ने मुझे कहा तुम मुझे शादी नही करोगे तो मै आत्म हत्या कर लुंगी इस लिए मैं मनिका गिरी से शादी कर लिया और लड़की के पिता और घर के अन्य सदस्य हमको और मेरे परिवार को धमका रहें हैं इस लिए प्रसाशन हमलोगों को मदद करें इस लिए आज एसएसपी कार्यालय पहुंचे शिकायत करने ।

 

.बिनोद केसरी जमशेदपुर

Related Post