Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

शहर में सादगी से मनाई गई मां जगद्धात्री पूजा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की पूजा अर्चना।

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में मां जगद्धात्री की पूजा की गई। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार सादगीपूर्ण तरीके से मां जगद्धात्री की पूजा की गई। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कई स्थानों पर हो रहे पूजा में भाग लिया। उन्होंने एग्रिको, बिरसानगर क्षेत्र के श्यामा काली मंदिर जोन नंबर 8 एवं जोन नंबर 1 बी के पूजा में शामिल होकर जगत की रक्षिका माँ जगद्धात्री की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना कर राज्य के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर कोरोना महामारी के दौर में समस्त प्राणियों की रक्षा हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, बोलटू सरकार, बबलू गोप, श्रीराम प्रसाद, मृणाल सेन एवं तापस कर्मकार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post