Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

सप्तमी पूजन के साथ श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की विधिवत शुरुआत की गई

आदित्यपुर

श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, रोड नंबर 13+14, आदित्यपुर -2 के द्वारा सप्तमी पूजन के साथ पूजा की विधिवत शुरुआत की गई।

सप्तमी पूजन के दिन मां कालरात्रि की उपासना की गई, इस अवसर पर आज सभी सदस्यों द्वारा सुबह नदी से कलश में जल भरकर पूजा मंडप पहुंचकर मां की उपासना की गई।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष निरंजन कुमार मिश्रा, महासचिव सह लाइसेंसी विनोद सिंह, अमित सिंह, नितीश पांडे, दीपक शुक्ला, कौशल श्रीवास्तव, सन्नी पांडे, सौरभ, मंटू, गुड्डू, संजय महतो, आशीष झा के साथ अन्य सदस्य शामिल हुए।

इस बार पूजा कमेटी द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी कि गई गाइडलाइन के अनुसार पूजा छोटे स्तर पर पूरे विधि विधान के साथ किया जा रहा है।

Related Post