Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

स्वास्थ्य लाभ की कामना:झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं उनकी पत्नी रूपी सोरेन के स्वस्थ होने के लिए किया हवन-video

घाटशिला:-कमलेश सिंह

मुसाबनी:झामुमो मुसाबनी प्रखंड के पहल पर मंगलवार को श्री श्री पितांबरी बगलामुखी मंदिर के पुजारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने झारखंड के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं उनके धर्मपत्नी रूपी सोरेन के स्वस्थ होने के लिए दसंशः हवन किया। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=YMeJ17y1iVQ[/embedyt]जानकारी हो कि विगत दिनों दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी रुपी सोरेन को कोरोना पोजिटिव पाए जाने पर दिल्ली के गुरुग्राम मेदांता में भर्ती कराया गया है । इस मौके पर मंदिर के पुजारी ने कहा कि हम लोग झारखंड में रहते हैं झारखंड का खाते हैं, पीते हैं और जीवन यापन करते हैं इसलिए हम सबका कर्तव्य बनता है कि उनके (गुरुजी) जल्द स्वस्थ होने का कामना करें । हवन करनेे वालों मे मुख्य रूप से चितरंजन मुखर्जी, सुभाष चंद्र पति, उमाकांत त्रिपाठी, खगेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रधान सोरेन, रवींद्रनाथ माडी, रामू चटर्जी , सुनील हसदा, राजू पांडे , राधानाथ बेरा और शिबू शर्मा शामिल थे ।

Related Post