Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया

घाटशिला:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शनिवार को पिछले सेमेस्टर के शुल्क को समायोजित करने एवं स्थानीय खर्च लोकल लेवल को माफ करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया। जानकारी हो पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने विश्वविद्यालय को 24 घंटो का अल्टिमेटम दिया गया था, लेकिन 24 घंटो के बाद भी विश्वविद्यालय से किसी प्रकार की अधिसूचना नहीं आने के विरोध में अभाविप द्वारा घाटशिला कॉलेज गेट के बाहर विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया। अभाविप के सदस्यों ने बताया कि जब तक परिक्षा शुल्क माफ नहीं हो जाती तबतक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की परीक्षा शुल्क माफी मांग की आंदोलन दिन प्रतिदिन एक नया रूप लेगी। पुतला दहन करने वालों में मुख्यय रूप से राजू महतो, अमित हाजरा, विवेक महापात्र, स्नेहाशीष मोदक,आंशु दुबे उपस्थित थे।

Related Post