5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, पोटका के पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में, पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार एवं कार्यकर्ता के द्वारा एक-एक शाल का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संकट से उबारने के लिए प्राकृतिक को संवारने का संदेश दिया। तत्पश्चात बड़ा सिगदी ग्राम सभा के महिलाओं, युवा किशोर ,किशोरी ने गांव के जाहिर स्थान में, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ , एवं जलवायु का संतुलित बनाए रखने का जागरण नारा के साथ वृक्षारोपण कर जल जंगल जमीन बचाने का संकल्प लिया । इस दौरान पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देश सिद्धेश्वर सरदार ने देश दुनिया एवं गांव वासियों को संदेश दिया कि, बढ़ती हुई पर्यावरण संकट, जलवायु परिवर्तन की समस्या,ओर अनियमित बरसात, जो हो रहा है यह, प्राकृतिक को छेड़छाड़ करने का परिणाम है, क्योंकि प्राकृतिक किसी से समझौता नहीं करता है, उन्होंने कहा प्राकृतिक को सहरने की जरूरत है।
इस दौरान पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, सचिन विभीषण समाद, मानिक सरदार, रामेश्वर सरदार, गौरी सरदार, सुरेश सिंह, प्रियंका मुंडा, अनीता सरदार, मल्टी सरदार, प्रफुल्ल सरदार आदि उपस्थित रहे
वाईट–सिद्धेश्वर सरदार।
वाईट –विभीषण समाद
वाईट—रामेश्वर सरदार।
वाईट—–प्रियंका मुन्डा-महिला

