Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन। लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प। 

जमशेदपुर/ पोटका

5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम कोवाली थाना में, थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के नेतृत्व में, थाने के पदाधिकारीयों, पुलिस कर्मियों एवं उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा एक एक वृक्षारोपण कर, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्प लिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना चाहिए ताकि पौधा हमें आक्सीजन प्रदान करती है। इसलिए इसका संरक्षण और संवर्धन करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने विवाह समारोह , जन्मदिन और अन्य कई विशेष अवसर पर लोगों को एक-एक पौधा लगाने का अपील किया। इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अजंता महतो, मोमिन अंसारी, सहदेव सिंह, चेनगोराम पिंगुया, धनाई उरांव, हवलदार अस्तुल्लाह खान, रविंद्र सरदार, चौकीदार पुनम बिरुली ,कल्पना कुमारी, विभीषण कुमार, स्वदेश कुमार, के साथ अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Post