Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

फिल्म अभिनेता संजय दत्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Actor Sanjay Dutt
मुंबई:फिल्म अभिनेता संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

लीलावती अस्पताल ने अपने बयान में कहा, ‘सांस रुकने की शिकायत के बाद अभिनेता संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन वह अभी भी कुछ समय के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। वह पूरी तरह से ठीक हैं।

यहां तुरंत उनका कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया, जो निगेटिव निकला। आरटी पीसीआर के लिए उनका स्वाब टेस्ट भी किया गया है।
उन्हें आईसीयू के नॉन कोविड वार्ड में रखा गया है

Related Post