Breaking
Wed. May 27th, 2026

सदर अस्पताल में सात दिन तक चला इलाज, सांप काटने के बाद बच्ची की बची जान

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत बासाकुटी गांव की 15 वर्षीय बच्ची मोती कंडेयांग की जान सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के बाद बचा ली गई।उसे बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बताया गया कि 21 मई की रात करीब 12 बजे बच्ची को चिती सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने के समय बच्ची की स्थिति काफी नाजुक बताई गई। डॉक्टरों ने उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। करीब सात दिनों तक डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में बच्ची का इलाज चला। लगातार प्रयास के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ और अब वह स्वस्थ बताई जा रही है।

परिजनों ने इलाज में सहयोग करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा का आभार जताया।

इस संबंध में सिद्धार्थ होनहागा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक और ओझा-गुनी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है।

उन्होंने लोगों से जागरूक होने और समय पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराने की अपील की, ताकि सांप काटने की घटनाओं में लोगों की जान बचाई जा सके।

Related Post