Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

जुगसलाई में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में हजरत मुहम्मद के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप को लेकर रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पी.बी. रोड निवासी नीलुफर हुसैन ने थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को लिखित आवेदन सौंपते हुए नाज़िया इलाही के विरुद्ध भारतीय कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के समर्थन में कुछ लोग जुगसलाई थाना पहुंचे और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Post