Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

शराब पीकर लौटे बेटे को पिता ने लगाई फटकार, गुस्से में बेटे ने कर दी हत्या

बोकारो:- गोमिया प्रखंड के तिलैया पंचायत अंतर्गत लुगू पहाड़ की तलहटी स्थित कारीपानी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी।

नशे में घर लौटा बेटा, बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अर्जुन करमाली शुक्रवार देर रात अपने मामा के घर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटा था और नशे की हालत में था। उसकी शराब की आदत से परेशान पिता जयलाल करमाली (63) ने उसे फटकार लगाई और पारिवारिक स्थिति को लेकर समझाने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर अर्जुन ने घर में रखी टांगी से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टांगी बरामद कर ली है। मामले की जांच जारी है।

Related Post