Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

बिजली चोरी के खिलाफ बीएसएल ने अवैध कनेक्शनों को काटा, भारी मात्रा में तार जब्त

बोकारो:- बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने टाउनशिप में बिजली चोरी (अवैध हुकिंग) के खिलाफ रविवार को बोकारो निवास के निकट और सिटी सेंटर सेक्टर 04 में सख्त अभियान चलाया है.

अभियान के तहत अवैध कनेक्शनों को काटा गया. भारी मात्रा में तार जब्त किए गए. बीएसएल का नगर प्रशासन (TA) विभाग सेक्टरों, झुग्गी-बस्तियों और दुकानों पर छापेमारी कर रहा है. अभियान के दौरान खंभों से अवैध रूप से डाले गए हजारों मीटर तारों को जब्त किया गया.

अवैध हुकिंग से प्लांट के बिजली विभाग पर भारी दबाव पड़ता है, जिससे कम वोल्टेज की समस्या, शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है. प्रबंधन ने आम जनता से बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने और अवैध कनेक्शनों की सूचना देने का आग्रह किया है.

Related Post