Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

बेलगढ़ा गांव में हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत

कोडरमा। जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीहा पंचायत के बेलगढ़ा गांव में शुक्रवार को हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों की आवाजाही की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय बिना आवश्यक कारण घरों से बाहर न निकलें। किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब जाने या उन्हें भगाने का प्रयास न करें। यदि हाथियों की गतिविधि कहीं दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।

विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पूरी सतर्कता बरतने की भी अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के झुंड की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। गौरतलब है कि कोडरमा जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। ऐसे में वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

————

Related Post