Breaking
Fri. Jun 19th, 2026

नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

चतरा: मयूरहण्ड थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से भगाने के मामले में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को निरज राणा (45 वर्ष), पिता स्व. बालकी राणा, निवासी सदाफर, थाना मयूरहण्ड, जिला चतरा ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को अवधेश कुमार (25 वर्ष), पिता स्व. तपेश्वर राणा, निवासी रसोई धमना, थाना बरही, जिला हजारीबाग के बहला-फुसलाकर शादी की नियत से भगा ले गया है। मयूरहण्ड थाना कांड संख्या 36/26, दिनांक 27.05.2026, धारा 96 बीएनएस-2023 एवं 8/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अवधेश कुमार अपहृता के साथ रिम्स अस्पताल, रांची में अपनी बीमार मां कविता देवी को देखने आया है, जिनका इलाज चल रहा है। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए मयूरहण्ड थाना पुलिस ने रिम्स अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के दूसरे तल स्थित पुरुष वार्ड में छापेमारी कर आरोपी एवं अपहृता को अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में मयूरहण्ड थाना प्रभारी राहुल दूबे, एसआई कुशो महतो, चांदनी कुमारी सहित मयूरहण्ड थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Post