Breaking
Fri. Jun 5th, 2026

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग,घर में रखा टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक,3 लाख का हुआ नुकसान

चतरा : जिले के हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के मँझगांवा सरदम गांव में गुरुवार को विशुन साव के पुत्र उमा प्रसाद साव के घर में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू करने के साथ ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी। आग की लपेटे इतनी तेज और भयावह थी , लोगों की हिम्मत कांप उठी। हालांकि कुछ लोगों ने बाल्टी से पानी फेंककर आग बुझाने लगे। लेकिन, आग की लपटें धीरे-धीरे तेज़ होती चली गयी। इधर जानकारी मिलते जोरी थाना घटना स्थल पर पहुंची और तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग की टीम को दी।सूचना पर करीब 1 घंटे के बाद दमकल कर्मियों की टीम वहां पहुंच गई।आग बुझाने के लिए एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी वहां पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि जिस वक्त घर में आग लगी थी उस समय घर के सभी सदस्य घर से बाहर गए थे। पीड़ित विशुन साव ने बताया कि उसका टेंट है, इसी से उसका आजीविका चलता था। इस आगजनी घटना में घर में रखे सारा टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। उन्हें करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।हालांकि, समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंच जाने से आसपास के घर सुरक्षित रह गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर पीड़ित परिवार ने आपदा विभाग से मुआवजा की मांग की है, उन्होंने कहा कि मेरी स्थिति दायनीय हो चुकी है।परिवार के भरण पोषण का एक मात्र साधन छीन चुका है। इस घटना से मेरे परिवार में भूख मरने की नौबत आ गयी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जांच कर उचित मुआवजा मुहैया करवाया जाए जिससे अपना रोजगार चालू कर अपने परिवार का भरण-पोषण स्थापित कर सकें।

Related Post