Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पांच दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक नाबालिग की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। हालांकि शरीर का बड़ा हिस्सा जल जाने के कारण उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।

बताया जाता है कि नाबालिग प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन ओवरहेड बिजली तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर टाटानगर रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान और परिजनों की तलाश में जुटी है।

Related Post