Breaking
Sat. May 9th, 2026

27वीं जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, कई टीमों ने दर्ज की जीत

चाईबासा: 27वीं आदिवासी उरांव समाज द्वि-दिवसीय जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन मैच जे.बी.बी बान टोला और कुम्हार टोली के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा और उरांव समाज संघ चाईबासा के अध्यक्ष संचू तिर्की ने किया।

उद्घाटन समारोह में सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, सब इंस्पेक्टर रंजीत उरांव, बीर सिंह बिरुली, भगवान दास तिर्की, दिलीप बरहा, लालू कुजूर, राजकमल लकड़ा और विजय बाड़ा उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबलों में मेरी टोला ने चित्रो टोला को 10 रन से हराया। कुम्हार टोली सीनियर ने जे.बी.बी बान टोला को चार विकेट से मात दी। खुर्शी की टीम ने धर्मेश एंड धर्मेश को 12 रन से हराया। राखा सीकेपी ने पुलहातु को छह विकेट से पराजित किया। पुलहातु जूनियर ने सेताहाका सीकेपी को छह विकेट से हराया। ईचापुर ने गुआ उड़ीसा को चार विकेट से मात दी। आनंदडीह खरसावां और नदीपार के बीच मुकाबले में आनंदडीह खरसावां को वॉकओवर मिला।

सरना ब्रदर्स जमशेदपुर ने बासा टोंटो को नौ विकेट से हराया। बान टोला ने मंडलसाई सीकेपी को 13 रन से पराजित किया। तेलंगाखुरी ने कांकुशी को 57 रन से हराया, जबकि कुम्हार टोली ने रुंगसाई सीकेपी को नौ विकेट से मात दी।

सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार क्रमशः सूरज कुजूर, जॉन कुजूर, विशाल लकड़ा, संजू कुजूर, अनुज खलखो, पवन तिर्की, सोनू मिंज, रोहित खलखो, राहुल लकड़ा और मोहित कुजूर को दिया गया।

प्रतियोगिता के संचालन में रोहित खलखो, कृष्णा मुंडा, सुखदेव मिंज, महेश तिर्की, निशांत मिंज, किशन बरहा, उमेश प्रसाद, कर्मा कुजूर, शुभम लकड़ा, सुभाष कच्छप, विक्रम खलखो, बिष्णु मिंज, बबलू कुजूर, ईशु टोप्पो, साजन तिर्की, रॉकी यादव, पिंटू कच्छप, देश प्रेमी लकड़ा, गुड्डू ठाकुर, बिट्टू कच्छप, बलराम साव, चंदन कच्छप, संजय कुजूर, गोपी टोप्पो, बंटी मिंज, जगन्नाथ टोप्पो, पायलट खलखो, बबलू लकड़ा, अमर लकड़ा, ललित कुजूर, बजरंग खलखो, सूरज नीमा और अनिल बरहा सहित कई लोग मौजूद थे।

प्रतियोगिता का दूसरा राउंड रविवार सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा।

Related Post