Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

बीएसएल आवास का ब्लॉक गिरा, सभी फंसे लोग सुरक्षित निकाले गए; अधिकारियों को भीड़ ने बनाया बंधक

बोकारो:- सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12/E में राजेंद्र फील्ड के समीप शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बीएसएल आवास का एक ब्लॉक अचानक गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त भवन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों व भीड़ ने मौके पर पहुंचे नगर सेवा भवन के अधिकारियों को बंधक बना लिया। लोगों का आरोप था कि भवन की जर्जर स्थिति को लेकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। घटना के कारणों और भवन की स्थिति को लेकर संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

Related Post