Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

जयनगर नन्दोडीह में विवाहिता का शव बरामद जांच जारी

कोडरमा। कोडरमा के जयनगर थानाक्षेत्र के नन्दोडीह गांव में एक विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान संतोष कुमार की पत्नी अर्चना कुमारी के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में अर्चना के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि अर्चना के पति संतोष और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है और उसके शव को बाथरूम के बाहर रखकर फरार हो गए हैं

फिलहाल इस घटना की सूचना पर मौके पर जयनगर थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बूझकर उनका आक्रोश शांत कराया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस मृतका के फरार पति और ससुराल वालों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। साल 2018 में अर्चना का संतोष से विवाह हुआ था और उसकी दो बेटियां भी है।

Related Post