Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

रामू होटल चौक पर ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना गया

चाईबासा: शहर के रामू होटल चौक के पास रविवार को देश के प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचारों को सुनते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान देश में चल रही जनगणना के विषय में भी लोगों को जानकारी दी गई और सभी से इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

इस मौके पर नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी रमेश खिरवाल, प्रताप कटियार, महतो कामेश्वर विश्वकर्मा, जीवन प्रजापति, दीपक पोद्दार, दीनू पटनायक, उल्लास नाग, देबू दत्ता, मंगल पांडे, द्वारिका शर्मा, नीरज गुप्ता, पप्पू राय, मोटू कारवा, महेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post