जमशेदपुर/ पोटका
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दी पोखर दसवीं कक्षा का रिजल्ट बेहतर आया । स्कूल के 90% छात्र- छात्राओं ने इस दसवीं परीक्षा में सफलता हासिल किया । इस स्कूल से कुल 90 छात्र छात्राओं ने दसवीं कक्षा का परीक्षा दी थी, जिसमें 72 छात्र छात्राओं ने सफल हुए। नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दी पोखर में विजय दीक्षित 94,6 प्रतिशत अंत लाकर स्कूल टॉपर बना, बही मानव रंजन मिश्रा 90,2 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय टॉपर तथा छात्रा आंचल गुप्ता ने 86.6 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय, अभिषेक कुमार, एवं ईशान पालित 85 प्रतिशत अंक लाकर चतुर्थ, ओर प्राथम कुमार प्ररामाणिक ने 84.4 प्रतिशत अंक लाकर पंचम टॉपर बनी। स्कूल के सचिव मृत्युंजय कुमार झा ने सफलता प्राप्त सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में ओर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

