Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

पोटका सीओ निकिता वाला एलपीजी गैस दो वितरकों के गोदाम का निरीक्षण कर, उन्होंने समय पर गैस सिलेंडर वितरण करने का दिया निर्देश।

जमशेदपुर /पोटका

अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निकीता बाला ने बुधवार को दो एलपीजी गैस वितरक के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने मां रंकिणी एचपी गैस वितरक बालीजुड़ी पहुंची। यहां एलपीजी सिलेंडर का वितरण दो माह से नहीं हो रहा था। सीओ ने संचालक से गैस वितरण नहीं होने का कारण पूछा तो संचालक ने कहा कि मुझे थोक वितरक द्वारा गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है, इसलिए वितरण रुका हुआ है। सीओ ने तुरंत मामले की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को देते हुए गैस वितरण चालू करने की बात कही। डीएसओ ने कहा कि एचपी गैस एजेंसी मां रंकिणी एजेंसी को शीघ्र गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यहां से सीओ आराध्या इंडेन गैस वितरक के गोदाम पहुंची एवं स्टाक की जानकारी ली। इस एजेंसी का स्टाक सही पाया। वितरण भी सुचारू रूप से किया गया पाया। उन्होंने दोनों एजेंसी को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमानुसार करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें।

Related Post