Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

माराफारी में सड़क किनारे मिला गंभीर रूप से घायल युवक

बोकारो:- बोकारो जिले के माराफारी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। मानवीय संवेदना दिखाते हुए एक ऑटो चालक ने उसे तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। घायल को न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अब तक घायल की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन चिंतित हैं। बताया गया है कि उसके हाथ पर “मंगल” लिखा हुआ है, जिसे पहचान का एक संकेत माना जा रहा है। बीजीएच प्रबंधन ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।

Related Post