Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

टाटानगर रेल यात्रियों पर असर: कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट और री-शेड्यूल किया गया

जमशेदपुर। शुक्रवार को रेलवे प्रशासन द्वारा कोचिंग ट्रेनों के संचालन में आवश्यक तकनीकी और परिचालन कार्यों के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं। इसके चलते टाटानगर से गुजरने या यहां से जुड़ी कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ को शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ओरिजिनेट और री-शेड्यूल किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें:

रेलवे ने 68053/68054 (आद्रा–बराभूम–आसनसोल) मेमू पैसेंजर को 16 नवंबर 2025 की यात्रा तिथि (JCO) में रद्द कर दिया है। इसी प्रकार 68077/68078 (आद्रा–वाया–आद्रा) मेमू पैसेंजर 10 नवंबर को नहीं चलेगी।

68075 (आद्रा–बांदामुंडा) मेमू पैसेंजर 10, 12, 13 और 15 नवंबर को रद्द रहेगी, जबकि 68076 (बांदामुंडा–आद्रा) मेमू पैसेंजर 11, 13, 14 और 16 नवंबर को नहीं चलेगी।

इसके अलावा 58046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) ट्रेन 11 नवंबर को रद्द रहेगी।

शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट की गई ट्रेनें:

18019/18020 (जमालपुर–धनबाद–जमालपुर) एक्सप्रेस 10 और 13 नवंबर को बोकारो स्टील सिटी (BKSC) तक सीमित कर दी गई है। बोकारो से धनबाद के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी।

12885/12886 (शालीमार–बांदामुंडा–शालीमार) एक्सप्रेस 10 नवंबर को आद्रा तक सीमित रहेगी और आद्रा से बांदामुंडा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बराभूम) मेमू 11 नवंबर को आद्रा तक ही चलेगी। आद्रा से आसनसोल के बीच इसकी सेवा रद्द की गई है।

63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू 16 नवंबर को आद्रा तक सीमित रहेगी। आद्रा से पुरुलिया के बीच संचालन नहीं होगा।

13503/13504 (बर्धमान–हटिया–बर्धमान) मेमू एक्सप्रेस 10 और 13 नवंबर को गोमिया तक सीमित रहेगी। गोमिया से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

री-शेड्यूल ट्रेनें:

18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस 16 नवंबर को बक्सर से अपने निर्धारित समय से 50 मिनट विलंब से रवाना होगी।

इसी तरह 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस 16 नवंबर को खड़गपुर से 180 मिनट (3 घंटे) देरी से खुलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Related Post