Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

राज्य की पहली महिला प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट*

रांची :* मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती तदाशा मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की।

प्रभारी डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री और डीजीपी के बीच राज्य में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड पुलिस जनसेवा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगी।

Related Post