Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

हाता–टाटा मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार विक्रम बास्के की मौत

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में गितिलता टोला भुरसाडीह निवासी विक्रम बास्के की मौत हो गई। हादसा हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर गितिलता के पास उस समय हुआ जब विक्रम अपनी पत्नी को कुदादा छोड़कर घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विक्रम बास्के की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वैन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वैन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post