Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

प्रेम संबंध के विवाद में युवक ने की आत्महत्या

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर सात निवासी 23 वर्षीय करण राम ने रविवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल निवासी रामकिशन राम का पुत्र था और लंबे समय से काशीडीह निवासी दीपू के घर में किराए पर रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, करण का अपना कोई सगा संबंधी नहीं था। वह एक 14 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध में था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके कारण उसने रविवार देर रात आत्महत्या का कदम उठा लिया।

सोमवार सुबह जब मकान मालिक ने करण के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने इसकी जानकारी साकची थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो करण राम फांसी के फंदे से झूलता मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी वहां जुट गए।

Related Post