इस त्योहारी सीजन में व्यवसाय में आॅनलाईन के बढ़ते दखल को रोकने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने एवं बाजारों की रौनक लौटाने के उद्देश्य से आज सिंहभूम चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में चलो चलें बाजार अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान का उदेद्श्य देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के विजन वोकल फाॅर लोकल अभियान को समर्थन करना भी है। अभियान के प्रथम चरण में आज इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन चैम्बर भवन में किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुये अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर व्यवसाय एवं उद्योग के उत्थान हेतु सदैव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आॅनलाईन व्यापार से परंपरागत व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। आॅनलाईन व्यापार के कारण लोग आकर्षक छूट के लालच में घर बैठे सामान मंगवा रहे हैं एवं बाजार से भी विमुख हो रहे हैं। बाजार वीरान हो रहे हैं और व्यापारी हताश हैं। उन्होंने कहा कि बाजारों की रौनक लौटोन की एक कोशिश है चलों चले बाजार अभियान।
लोगों को संबोधित करते हुये चैम्बर के उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी ने कहा कि आज परंपरागत व्यवसाय विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है जिसमें आॅनलाईन प्रमुख है। आज बाजारों से विमुख होते युवा वर्ग एवं अन्य वर्गों को बाजार से जोड़ने एवं बाजारों की रौनक बढ़ाने हेतु सिंहभूम चैम्बर द्वारा इस अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसके प्रथम चरण में आज अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया है। यह पोस्टर शहर के प्रमुख बाजारों में लगाये जायेंगे। शहर की प्रमुख रिहायशी काॅलोनियों में भी इन पोस्टर को लगाया जायेगा। इसके अलावा वीडियो बनाकर एवं आॅडियो क्लिप के माध्यम से भी लोगों को बाजार जाकर खरीदारी करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। कार्यक्रम के अगले चरणों में शहर के प्रमुख बाजार में सेल्फी स्टैण्ड लगाये जायेंगे
इस दौरान मानद महासचिव मानव केडिया ने मंच संचालन करते हुये कहा कि बाजार में खरीदारी करने वाले परिवारों से आग्रह किया जायेगा कि वह सेल्फी स्टैण्ड के साथ अपनी फोटो क्लिक करके अपने-अपने सोशल मीडिया में अपलोड करें ताकिं बाकी लोग भी बाजार जाकर खरीदारी करने हेतु प्रोत्साहित हो सके। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि इस अभियान में शामिल होकर सुख-दुख शामिल रहने वाले स्थानीय व्यापारियों का मनोबल बढ़ायें।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया ने इस दौरान संबोधित करते हुये कहा कि स्थानीय व्यापारी अर्थव्यवस्था की जान है और बाजार की शान है। स्थानीय बाजारों में खरीदारी से न सिर्फ स्थानीय व्यापार में वृद्धि होगी अपितु त्योहारों की सार्थकता भी सिद्ध होगी।
जमशेदपुर डिस्ट्रब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगल किशोर महेश्वरी ने कहा कि यह अभियान लोगों को आपस में भावनात्मक रूप से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा। उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों से भी अपील की कि वे भी सपरिवार बाजार जाकर खरीदारी करंे तभी इस अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी।
इस अवसर पर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन भाई अडेसरा ने कहा कि इस कार्यक्रम से निश्चित तौर पर समाज में जागरूकता आयेगी और बाजारों की ओर उन्मुख होंगे।
सचिव भरत मकानी ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चैम्बर उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया, बिनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया के अलावा हर्ष बाकरेवाल, परांजल सरावगी, श्रवण देबुका, महेश संघी, दिलीप गोयल, करण ओझा, प्रीतम जैन, मनोज गोयल, पंकज श्रेष्ठम, नवलकिशोर वर्णवाल, कमलकिशोर लढ्ढा, दिनेश चाचरा, राकेश पटवारी, समीर मकानी, उमेश खीरवाल, दीपक चेतानी, आदि उपस्थित थे।

