Breaking
Sun. May 31st, 2026

कोवाली थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पुजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

आने वाले दुर्गा पूजा को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ । बैठक की अध्यक्षता पोटका अंचल अधिकारी निकीता बाला ने किया। बैठक में इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद व थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने पूजा कमेटियों से अपनी समस्या रखने का अनुरोध किया। थाना अंतर्गत 7 दुर्गापूजा कमेटियों हल्दीपोखर (2),खैरपाल (2),देवली,रसूनचोपा,कोवाली द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनमें में मुख्य सड़क में बने गड्ढों को ठीक कराने,  विसर्जन मार्ग दुरुस्त करने, पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रित हेतु ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने, सुचारू बिजली आपूर्ति सहित अन्य मांगों पर अमल करने का प्रस्ताव रखा गया। दुर्गा मां की दशमी पूजा दो अक्टूबर को गुरुवार को पड़ने सहित पूर्व के नियमों के तहत 5 पूजा कमेटियों ने अगले दिन 3 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही। बही पोटका अंचल अधिकारी के द्वारा दुर्गापूजा शांतिपूर्वक मनाने की अपील किया गया और उनके द्वारा कहा गया कि आपकी सुरक्षा के लिए प्रशासन आपके साथ है। बैठक में मुखिया सिमती सरदार, संगीता सरदार व कार्तिक मुर्मू, ग्राम प्रधान मो असलम,पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह, सुरजीत कुंडू, पिंटू गुप्ता, दुलाल मुखर्जी, कृष्णा गुप्ता,संजय कुंडू,उप मुखिया शाहिद परवेज,विशाल गुप्ता,अनवर अली,पियुष मंडल,ए के मंडल, अरविंद विश्वास , राकेश विश्वास,अजय सिंह,निलेश खंडेलवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Post