Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

सड़क किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत दुड़िरता गांव के समीप सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का लहूलुहान शव देखा। तुरंत इसकी सूचना टोन्टो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

महिला का शव मिलने की खबर आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Post