Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी सर्किट हाउस के पास शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय घटी जब तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवक सोनारी की ओर से साकची जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी।

स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार, बाइक सवार युवकों ने नियंत्रण खो दिया और उनकी मोटरसाइकिल सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

बिष्टुपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृत युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और उसके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। बाइक को जब्त कर लिया गया है और यह भी जांच की जा रही है कि बाइक चालक नशे में था या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र सर्किट हाउस के पास होने के कारण अपेक्षाकृत शांत रहता है, लेकिन हाल के दिनों में यहां तेज गति से चलने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है।

मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। पुलिस ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दुर्घटना का मुख्य कारण क्या था।

Related Post

You Missed