Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

*दुर्गा पूजा विसर्जन पर कोल्हान टेंट डेकोरेटर संगठन ने लगाया निःशुल्क सेवा शिविर*

चाईबासा: दुर्गा पूजा विसर्जन के अवसर पर कोल्हान टेंट डेकोरेटर संगठन, चाईबासा की ओर से गांधी मैदान स्थित रविंद्र भवन के सामने निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच चना, बिस्कुट, चाय और पानी का वितरण किया गया।

इस दौरान संगठन के सदस्यों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सहायता की। संगठन की इस पहल का उद्देश्य विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना और समाज में सेवा, सहयोग तथा आपसी एकता की भावना को बढ़ावा देना था।

सेवा शिविर में संगठन के अध्यक्ष नारायण पाड़िया के नेतृत्व में रितेश प्रसाद, सहदेव दास, अंकित प्रसाद, आयुष प्रसाद, राहुल साव, रमेश प्रमाणिक, उज्ज्वल दास, कैनन वर्मा, सौरभ भगत, सौरभ वर्मा, संजय प्रसाद, संतोष बिरवा और वसीम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन के सदस्यों ने मिलकर पूरे सेवा कार्य को संपन्न कराया। दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई इस व्यवस्था से संगठन की सामाजिक भागीदारी और सेवा भावना देखने को मिली।

Related Post