Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री करने वाले एक व्यक्ति की गिरफ्तारी*

रांची :* रांची पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत न्यु लायंस कल्ब, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक मे पुलिस अधीक्षक नगर के नियत्रण मे एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत न्यु लायस कल्ब, थाना सुखदेवनगर जिला राँची पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में व्यक्ति नाम अभिषेक कुमार शर्मा, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता पिन्टु शर्मा, सा०- न्यु मधुकम देवी मंडप रोड नंबर 05. थाना सुखदेवनगर जिला रांची से पकड़ा गया।

इस क्रम में एन० डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकड़ाये गये व्यक्ति अभिषेक कुमार शर्मा के पास से (1) एक पारदर्शी प्लास्टिक के पुडिया में सिल्वर फॉईल में लपेटा हुआ 06 पुडिया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ जिसका वजन करीब 1.08 ग्राम, (2) एक ब्लु रंग का रियलमी कंपनी का मोबाईल को विधिवत बरामद कर जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। जप्त किये गये पुडिये के संदर्भ में उपरोक्त पकडाये गये व्यक्ति के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुड़िया में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है, जिसकी खरीद बिक्री करते है।

Related Post