गुमला : विश्वकर्मा लोहार समाज के झारखंड प्रदेश कमेटी का वार्षिक सम्मेलन गुमला में आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता गुमला जिला के जिला अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने किया। जबकि संचालन उत्तम विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा द्वारा संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान गुमला जिले में निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर के भव्य उद्घाटन पर चर्चा की गई। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी गहन विचार विमर्श किया गया।
मुख्य रूप से शिक्षा, स्वरोजगार, नशा मुक्ति विशेषकर शराब आदि के सेवन पर रोक लगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।
सम्मेलन में सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि झारखंड सरकार में लोहार जाति से एक मात्र मंत्री रहे सुदीप कुमार सोनू जी के असामायिक निधन से रिक्त मंत्री पद पर स्वर्गीय सोनू जी की पत्नी को मनोनीत किया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से संगठन उपरोक्त मांग की साथ ही गिरिडीह से उपचुनाव में उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाने का अनुरोध किया।
सम्मेलन में सभी जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा लिये।
निम्न को प्रदेश कमेटी में मिली जगह ।
सम्मेलन में सरायकेला जिले से डॉक्टर रेनू शर्मा को प्रदेश सचिव एवं आदित्यपुर वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीत शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के *प्रकाश विश्वकर्मा को प्रदेश प्रवक्ता* के रूप में मनोनीत किया गया ।
कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया । वहीं दिवंगत मंत्री संदीप कुमार सोनू जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एक मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जमशेदपुर से जाने वाले प्रतिनिधि सुशील शर्मा राजेश शर्मा ओम प्रकाश शर्मा प्रकाश विश्वकर्मा अमित शर्मा अरविंद शर्मा प्रदीप शर्मा नीतू शर्मा डॉ रेनू शर्मा आरडी शर्मा हेमराज शर्मा विजय शर्मा महेंद्र शर्मा
विश्वकर्मा लोहार समाज का प्रदेश सम्मेलन आयोजित, दिवंगत मंत्री सोनू की पत्नी को मंत्री पद पर मनोनीत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित।

