Breaking
Thu. Mar 12th, 2026

दारु पार्टी के बाद विवाद, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तीलियाबेड़ा में शुक्रवार रात सुनील सिंह सरदार (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना उसकी पत्नी ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि सुनील एक पार्टी में खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार रात उसके दोस्त बिट्टू और अन्य लोग उसे शराब पीने के लिए भट्ठी ले गए थे। वहां सभी बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उसकी पत्नी बार-बार भट्ठी जा रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

विवाद के बाद देर रात सुनील ने घर के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post