Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

टेल्को: पुलिस ने युवक को हथियार और गांजा के साथ दबोचा

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के थीम पार्क के पास से पुलिस ने सोमवार रात करीब 8:50 बजे एक युवक को हथियार और गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करमू मानकी उर्फ करण माझी के रूप में हुई है, जो घाटीडूबा, घाटशिला का रहने वाला है। इस संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

 

पुलिस को देख भागने लगा था आरोपी

 

गश्ती के दौरान पुलिस टीम हुडको से थीम पार्क की ओर जा रही थी, तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी सिक्सर, दो जिंदा गोली और 1.865 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

गश्ती टीम ने किया सराहनीय कार्य

 

गश्ती दल में सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, टेल्को थानेदार प्रशांत कुमार, एसआई सोहन लाल, हेमकिशोर गुप्ता और एएसआई मो. सलीम आलम शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Post