Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में तीन दिवसीय बी 2 बी इंडस्ट्रीयल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो-2025 इंडोमैक में IOTAFLOW ने मचाया धूम

जमशेदपुरः आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर स्थित इंडोमैक बिजनेस सौल्युशन्स द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय (6 से 8 फरवरी) बी 2 बी इंडस्ट्रीयल मशीनरी एंड इंजिनियरींग एक्सपो (इंडोमैक जमशेदपुर) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, आईएएस, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कुमार राजत आईएएस, सरायकेला-खरसावां असिस्टेंट मजिस्ट्रेट सह असिस्टेंट कलेक्टर एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जियाडा आदित्यपुर के रिजनल डायरेक्टर श्री प्रेम रंजन, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक श्री एस एन ठाकुर, एसिया के अध्यक्ष श्री इंदर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से उक्त एक्सपो का उद्घाटन किया गया ।

इसी एक्सपो में मौजूद IOTAFLOW Systems Pvt Ltd कंपनी की बिजनेस डेवलपर महक मलिक ने बताया की हमे बहुत अच्छा लग रहा है की हमे जमशेदपुर में मौका मिला अपने प्रोडक्ट्स को लोगों तक पहुंचाने का और यह उद्योगिक छेत्र है जिसकी वजह से हमे लोगों से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला और हम चाहेंगे की अगली बार भी हम और भी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट्स लोगों के लिए लेकर आएं। उनका कहना है की हमारी कंपनी हर तरह की फ्लो मेजरमेंट किट बनाती हैं जो की किसी भी छेत्र मे काम आ सकते हैं ।

Related Post