Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

ट्रेन से बिहार शराब बेचने जा रहे व्‍यक्ति को आरपीएफ ने पकड़ा*

रांची :* युवक ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ट्रेन से बिहार शराब ले जा रहा था। उसे आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

 

सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय के मुताबिक आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रांची रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या-18624) से संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये है।

 

गिरफ्तार आरोपित का नाम संजीत कुमार है। वह बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने यह शराब की बोतलें रांची से खरीदी थीं। इसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए बिहार जाने की कोशिश कर रहा था।

Related Post