Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

बैंक ऑफ इंडिया एटीएम मशीन खुला – शाखा प्रबंधक नीलेश कुमार  …

गुवा-:इन दिनों बैंक ऑफ इंडिया गुआ शाखा संचालित बंद एटीएम मशीन आठ वर्षो के बाद खुलने से गुवा क्षेत्र के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है।

गुआ क्षेत्र के करीब 2000 उपभोक्ताओं के समक्ष कोरोना के समय से ही पैसे निकासी की भीषण समस्या बनी हुई थी ।बैंक ऑफ इंडिया गुआ में नए शाखा प्रबंधक नीलेश कुमार के दूरदर्शिता एवं सक्रियता से फिर से गुवा में एटीएम मशीन चालू हो गया।शाखा प्रबंधक नीलेश कुमार ने बताया कि

बैक कुशलतापूर्वक सभी कर्मचारियों की एकता और एकजुटता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक उपभोक्ताओं की सेवा में कोई भी कमी नहीं करेगा। भविष्य में निरंतर प्रयास एवं परिश्रम से इस बैंक को एक अत्यंत आधुनिक उत्कृष्ट श्रेणी की सेवा देने वाले बैंक बनाने का प्रयास किया जायेगा। बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम संचालित करने से बैंक को हो रहे घाटे को देखते हुए इसे स्थाई रूप से बंद कर दिया गया था ।सेल गुआ चिकित्सालय के पूर्व आउटर में लगी एटीएम मशीन को निकल कर इसका एटीएम स्थाई रूप से गुआ के लोगों की भी के लिए गिर चुका था।गुआ क्षेत्र के लोगों ने संबंधित समस्या को ले बैंक ऑफ इंडिया मुंबई मुख्यालय निदेशक एवं क्षेत्रीय जोनल कार्यालय जमशेदपुर प्रबंधक को ध्यानाकृष्ट करते हुए पूर्व की तरह संचालित हो रहे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चालू किए जाने की मांग लगातार करते रहे थे।यहां के अधिकतर उपभोक्ता बैंक ऑफ इंडिया से ही जुड़े हुए हैं, अतः उनकी परेशानियों को देखते हुए इसे पुनः चालू करने की माँग लगातार होती रही थी। चिर वांछित मांग के बाद जहां एटीएम को चालू किया जाय । बरहाल लोगों में इस बात का हर्ष है की शाखा प्रबंधक नीलेश कुमार

के पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र मे लंबे अरसे से बंद पड़ी बैंक आफ इंडिया के एटीएम में जान आ गई है।

 

Related Post