Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

*बीएड छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित, सुप्रिया ऐकत बनीं मिस फेयरवेल*

चाईबासा: बीएड बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को बीएड सत्र 2023-25 की छात्राओं के सत्र समाप्त होने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीएड विभाग के सभी प्राध्यापकों ने दीप जलाकर की।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अंजना पी.वी. खलको ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष मो. मोबारक करीम हाशमी ने छात्राओं को सत्र पूरा करने की बधाई देते हुए जीवन में एक अच्छी शिक्षिका बनने की शुभकामना दी।

विभाग के अन्य प्राध्यापकों ने छात्राओं से प्रशिक्षण के दौरान पढ़ाई गई विभिन्न शिक्षण विधियों और कौशलों को अपने कक्षा शिक्षण में प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों का उपयोग विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से पढ़ाने में किया जाना चाहिए।

समारोह के दौरान जूनियर छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने सीनियर छात्राओं को आश्वासन दिया कि वे भी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए कक्षा में सीखे गए पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों का संरक्षण एवं संवर्धन करती रहेंगी।

विदाई समारोह में सीनियर छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें सुप्रिया ऐकत को मिस फेयरवेल चुना गया। पुष्पा कुमारी फर्स्ट रनर-अप और पूजा कुमारी सेकंड रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम में बीएड विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजीव लोचन नामता, डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. बबीता कुमारी, शीला समद, प्रीति देवगम, मदन मोहन मिश्रा और सितेंद्र रंजन सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा सत्र 2023-25, सत्र 2024-26, सत्र 2025-27 और सत्र 2026-28 की छात्राएं भी समारोह में उपस्थित थीं।

Related Post