पूर्वी सिंहभूम कोवाली थाना अंतर्गत नारदा के कोरारकोचा मे कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस के द्वारा 200 लीटर जावा एवं 40 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट किया गया। साथ ही साथ 8 पीस ड्रम भी बराबर किया गया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि लगातार सूचना मिल रही थी कि नारदा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब की चुलाई की जाती है । इसी के आधार पर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा इस मामले में संलिप्त एक व्यक्ति के ऊपर मामला भी दर्ज किया गया । थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि आगे इस तरह की सूचना अगर मिलती है तो अवैध तरीके से चलाया जा रहा महुआ शराब भट्टिओ पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोवाली पुलिस द्वारा नारदा क्षेत्र में छापेमारी करके 200 लीटर जावा एवं 40 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट किया गया।

