Breaking
Sat. May 9th, 2026

चांडिल पुलिस ने ऑटो से 226 लीटर नकली अंग्रेजी शराब जप्त ,चालक गिरफ्तार

चांडिल पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर चेकिंग अभियान के क्रम में सहरबेडा में पेंसजर ओटो से नकली अवैध अंग्रेजी शराब 76.320 लीटर सहित निशानदेही पर 150 लीटर सहित बनाने की सामग्री की जप्ती सहित चालक आकाश राम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली .थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया की तड़के 5.30 बजे सूचना के सत्यापन किए जाने पर ऑटो से नकली अंग्रेजी 76.320 लीटर बरामदगी हुई और चालक आकाश राम पिता वंशी राम होम पाइप किशोरी नगर सीताराम डेरा थाना निवासी को भी गिरफ्तार किया गया . चालक की निशानदेही पर भूयाडीह स्कूल के पीछे 150 लीटर नकली अंग्रेजी शराब और विभिन्न प्रकार मेक डॉवेल नंबर 1 , आदि के ढकन, रेपर, खाली बोतल आदि को जप्त किया. पुलिस ने आकाश राम को जेल भेज दिया . पुलिस को आकाश राम ने अहम जानकारी दी है.

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में नकली अंग्रेजी शराब सप्लाई का है रैकेट –

गिरफ्तार ओटो चालक आकाश राम ने बताया आदित्यपुर के अवैध नकली अंग्रेजी शराब का ट्रांसपोर्टर जिला पाल 1 दर्जन से अधिक,पैसेंजर और मालवाहक ऑटो है जो आदित्यपुर, सरायकेला, खरसावां, गमहरिया, चांडिल, मिलन चौक , मानगो, डिमना आदि क्षेत्रो मे डिलीवरी इधर से उधर करने पर 2 से 3 हजार रुपए मिलते है . जिला पाल नामक युवक जो आदित्यपुर में रहता है जिसके साथ जमशेदपुर मानगो दाईगुट्टू, अमन वर्मा, मंटू मंडल, बापी पांडा , सरकारी शराब दुकान में मैन पवार सप्लाई एजेंसी के कामगार बादल कुमार एरिया मैनेजर भी शामिल है. जो नकली शराब की सप्लाई मैनेज का काम जिला पाल ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से अंजाम देकर लाखो के राजस्व की हेराफेरी कर सरकार को चुना तो लगा रहे साथ ही लोगो के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे है.

Related Post