Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

संथाल विश्वविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य के बड़े भाई का निधन

घाटशिला। कमलेश सिंह

घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड के आटकोशी KIDS के संचालक सह- संताल विश्व विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य शेखर चन्द्र हेम्ब्रम के बड़े भाई कुशनू हेम्ब्रम 73 का एमजीएम अस्पताल में इलाज के क्रम में रविवार को दोपहर 12.30 बजे निधन हो गया। इस बात की जानकारी सूर्य सिंह बेसरा ने दूरभाष पर दी है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय कुशनू हेम्ब्रम सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त थे। उनका जन्म छामडाघुटू गांव मे देेशी के आजादी के समय हुआ था। वे अपनेे पीछ चार पुत्र चार पुत्रियों एवं पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका पार्थिव शरीर जमशेदपुर अस्पताल से उनके पैतृक गांव छामडाघुटू लाया गया है। जिन का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। जानकारी होगी स्वर्गीय किशुनूू हेंंब्रम संताल विश्व विद्यालय के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा के रिश्ते मे चाचा लगते थे।

Related Post