Breaking
Thu. May 7th, 2026

चंदवा स्थित अभिजीत ग्रुप पॉवर प्लांट में स्क्रैप कटिंग व परिवहन के विरोध में मेन पावर केे कर्मियों रैयत ग्रामीणोंं   का जोरदार प्रदर्शन

चंदवा स्थित अभिजीत ग्रुप पॉवर प्लांट में स्क्रैप कटिंग व परिवहन के विरोध में मेन पावर केे कर्मियों रैयत ग्रामीणोंं   का जोरदार प्रदर्शन के

मैन पावर के लोग वार्ता के बाद भी असंतुष्ट हैं और यह कहते हैं कि हम लोग को बकाया पैसा और पीएफ कोई सालो से नही मिल रहा है।

 

मुकेश कुमार सिंह

 

चंदवा। चंदवा बाना चकला के बंद पड़े अभिजीत (आरसील) पावर प्लांट के लिक्विडेशन में जाने व एनसीएलटी के द्वारा स्क्रैप घोषित किये जाने बाद पहले फेज में स्क्रैप कटिंग का नीलामी लेने वाली कम्पनी के द्वारा इन दिनों प्लांट में जोरों के साथ स्क्रैप कटिंग व ट्रांसपोर्टिंग कराया जा रहा है। स्क्रैप कटिंग का काम शुरू होने के बाद से ही प्लांट में कार्यरत मेन पावर कर्मियों एवं रैयत जिनका भुगतान बकाया है उनके द्वारा स्क्रैप कटिंग व परिवहन कार्य को अवैध बताते हुए लगातार आंदोलन किया जा रहा है। कोई दिनों से सैकड़ों की संख्या में मेन पावर कर्मचारियों एवं रैयतों ने उग्र आंदोलन करते हुई स्क्रैप कटिंग व ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप करा दिया साथ हीं प्लांट स्थित कंपनी के कार्यालय के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विस्थापित रैयतों एवं मैन पावर कर्मचारियों ने प्लांट हेड बीसी साहू व स्क्रैपर कम्पनी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की व कर्मचारियों के बकाए वेतन, पीएफ, एनसीएलटी कोर्ट का आदेश दिखाने आदि मांग की। इधर विरोध आंदोलन की सूचना के बाद पुनि सह थाना प्रभारी मदन शर्मा की अगुवाई में चंदवा पुलिस की टीम प्लांट पहुंची व प्लांट हेड बीसी साहू के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन कर रहे कर्मी व रैयत किसी भी बात को सुनने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्रा प्लांट पहुंचे व कर्मचारियों व विस्थापित रैयतों के प्रतिनिधि मंडल, मुखिया रंजीता एक्का के साथ वार्ता की। इस दौरान एसडीपीओ ने लोगो से किसी भी परिस्थिति में कानून को हांथ में नही लेने व संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने की बात कही। एसडीपीओ ने कहा कि आप सभी के प्रस्तावों व बातों पर गम्भीरता से विचार किया जायेगा, पूरी प्रक्रिया क्या है, इसकी जांच पड़ताल के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाए। जिसके बाद आंदोलनरत मैन पावर कर्मचारी व विस्थापित रैयत उनकी बात को मान गए व आंदोलन को समाप्त कर दिया। हालांकि आंदोलनकारी स्क्रैप कटिंग व ट्रांसपोर्टिंग कार्य नही रुकने के निर्णय को लेकर असंतुष्ट नजर आए। और हर दिन रात्रि को स्क्रैप अभिजीत ग्रुप और एस्सार कंपनी से ट्रांसपोर्टिंग बड़े शहरों में की जा रही है। वही स्थानीय पुलिस की मिली भगत भी बताई जा रही है।

Related Post