Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी गठित, ललित डाँगा अध्यक्ष और बिस्सू नरेडी महासचिव बने

जमशेदपुर: श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-2026 की कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

सीतारामडेरा स्थित एक होटल में आयोजित एजीएम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गगन रूस्तगी ने की। बैठक में संस्था के सभी आठ संस्थापक सदस्य गगन रूस्तगी, ललित डाँगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, संदीप बजाज, मदन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और महेश सिंघानिया मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी में गगन रूस्तगी को चेयरमैन, ललित डाँगा को अध्यक्ष और बिस्सू नरेडी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीए अभिषेक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मदन अग्रवाल, महेश सिंघानिया और विवेक पुरिया को शामिल किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित डाँगा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे संस्था के सभी सदस्यों को साथ लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री श्याम भटली परिवार के सामाजिक और धार्मिक कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास किया जाएगा।

बैठक के समापन पर निवर्तमान अध्यक्ष गगन रूस्तगी ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

एजीएम में संदीप बजाज, धीरज चौधरी, मनोज खेमका, मनोज खंडेलवाल, अभिषेक अग्रवाल, बंटी चंगील, मुन्ना तापड़िया, प्रदीप बिदासरिया, बिमलेश अग्रवाल, गणेश भालोटिया, विवेक पुरिया, संजय अग्रवाल, पंकज बिनानी, बंटी अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Post