निजी जमीन से हो रही है कोयले का परिवहन रोकने के लिए प्रशासन को लिखित आवेदन देने के बावजूद भी नहीं हो रही है कोई कार्रवाई
उपायुक्त से जमीन की यथाशीघ्र जांच करा उचित मुआवजा देने की मांग
अगर प्रशासन यथाशीघ्र इस पर संज्ञान नहीं लेती है तो बाध्य होकर परिवहन कार्य करूंगा ठप।रैयत
बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धाधु पंचायत के कुशमाही कोयला साइडिंग के पास गांव हेमपुर के हल्का नंबर 12 खाता 160 प्लॉट 1080 रैयत का पुश्तैनी जमीन है जिस पर पिछले 1 वर्ष से उक्त रैयती भुमि से जबरन कोयला लदे वाहनों का परिवहन कराया जा रहा है। जिसके चलते इस भूमि पर पर्याप्त मात्रा में फसल भी नहीं की जा रही है ।इस भूमि के लेकर रैयत द्वारा जिले के उपायुक्त, अंचलाधिकारी ,पुलिस अनुमडल पदाधिकारी बालूमाथ, थाना प्रभारी बालूमाथ को लिखित आवेदन दिया गया है। इसके वावजुद पुलिस प्रसासन द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित रैयत बार-बार पुलिस कार्यालय जा जा कर मानसिक तनाव में आ गया है। पर अभी तक प्रखंड एवं जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त मामले पर कुछ पहल नहीं हो पाया है पिड़ित ने जिले के उपायुक्त से मामले पर यथाशीघ्र संज्ञान लेने की आग्रह किया है। ताकि भूमि का जांच कर उचित मुआवजा दिलाया जाए। रैयत ने यह भी कहा अगर इस मामले में जांच कर मुआवजा दिलवाने मे पुलिस-प्रशासन सक्षम नहीं है तो हम अपने निजी जमीन पर कोयला परिवहन कार्य बाध्य होकर रोक देंगे। जिसकी पूरी जवाब दे पुलिस प्रशासन की होगी।

