*गारू एसबीआई बैंक में दिन भर लटका रहा ताला,लिंक फेल का चिपका रहा पोस्टर, सैकड़ो खाताधारी करते रहे घंटो इंतजार*
गारू संवाददाता रामदयाल यादव की रिपोर्ट
गारू
गारू भारतीय स्टेट बैंक के गारू शाखा में लगातार दलालो की वजह से चर्चा में रहता है।जब गारू शाखा प्रबंधक शुरुआती दौर में काफी सुधार था।परंतु अब वे दलालो की बहलावे फुसलावे में आकर बैंक में सुरक्षित दस्तावेज को उलट फेर करते रहते है।अन्य लोग बैंक के ग्राहकों को बरगलाकर काम करवाने के एवज में पैसा ठगते है।बारेसांढ़ निवासी शांति देवी बताती है कि तीन माह से चेक जमा करने के लिए बैंक का चक्कर लगा रही है।वही मिनी बैंक सीएसपी में सीआईएफ नम्बर द्वारा पैसा की निकासी की जा रहा है, लेकिन बैंक में लिंक फेल का पोस्टर लगाया जाता है।बैंक में एक भी कर्मी नजर नही आये।दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के दूर दूर से पैसा की निकासी करने के ख्याल से बैंक आते है लेकिन बैंक कर्मी की लापरवाही से खाताधारकों को समस्याओं का समाधान नही मिल पा रहा है।लोग प्रखंड के कई ग्रामीण हिस्से से 20 -25 किलोमीटर की दूरी तय कर बैंक पहुचते है ,बैंक पहुचने के बाद लोगो को बरगलाकर आजकल कर टाल मटोल करते रहते है।लोग बैंक कई कार्य से पहुचते है जैसे केवाईसी करवाने,पासबुक प्रिंट करवाने या बनवाने एवं लोग बैंक संबधित अन्य कार्य से भी बैंक पहुचते है।जहाँ काम नही होने से खाताधारी निरास होकर घर लौट आते है।

