Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

सेल्फी लेने के चक्कर में गयी एक की जान

सेल्फी लेने के चक्कर में गयी एक की जान

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन क्षेत्र िस्थत गला नदी रेलवे पुल से गिर कर एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान डुरूआ ग्राम निवासी कयूम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र नासिर अंसारी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार रविवार की अपराह्न तकरीबन पांच बजे नासिर अंसारी लातेहार रेलवे स्टेशन के पश्चिम की ओर अविस्थत गला नदी रेलवे पुल में अपने दो दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था. इसी क्रम में मेदिनीनगर की ओर एक मालगाड़ी आ गयी. मालगाड़ी की चपेट में आ कर नासिर अंसारी गला नदी रेलवे पुल से नीचे गिर गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उसका दोस्त फिरदौस अंसारी व रिजवान अंसारी मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग गला नदी पुल पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भरती कराया. जानकारी के अनुसार काफी देर तक नाजिर का शव घटना स्थल पर पड़ा था. इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के जिला अध्यक्ष मो महताब आलम गला नदी पहुंचे. उन्होने एंबुलेंस को वहां बुलवाया और शव को ले कर सदर अस्पताल पहुंचे. रात हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नही किया जा रहा था. महताब आलम ने बताया कि उन्होने दूरभाष पर उपायुक्त भोर सिंह यादव से पोस्टमार्टम रात में ही कराने का आग्रह किया. इस पर उपायुक्त ने उन्हें पोस्टमार्टम करा देने का भरोसा दिया. इधर घटना के बाद से नाजिर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Related Post