Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

लातेहार जिले में 1 लाख राष्ट्रीय ध्वज घर-घर में फहराया जायेगा: हरी कृष्ण सिंह

लातेहार जिले में 1 लाख राष्ट्रीय ध्वज घर-घर में फहराया जायेगा: हरी कृष्ण सिंह

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी जिला कोर कमेटी की बैठक माको डांक बंगला में संपन्न हुआ।

 

जिसमें 1 लाख झंडा लातेहार जिलों में गांव मोहल्ला टोला शहर सभी लातेहार जिला वासियों के घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया। भारत देश के स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो चुकी है जिसे अमृत उत्सव के रूप में पूरा देश मना रही है।

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी गृहमंत्री अमित शाह के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी अमृत उत्सव में जिले में धूमधाम उत्साह उमंग ,राष्ट्रीय भावना के साथ,देशभक्ति के साथ,भारत की शान तिरंगा के लिए अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा।

 

मांको डाक बंगला से मांको चौक तक एक जुलूस जन जागरण के लिए निकाली गई .जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष हरी कृष्ण सिह.नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की . जिला परिषद अध्यक्ष पुनम देवी.प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजधानी यादव जिला महामंत्री पंकज सिंह कल्यानी पाण्डेय.राकेश दुबे लव कुमार सिंह लक्ष्मण कुशवाहा प्रमोद प्रसाद रितेश निक्कू कुमार. बृजमोहन राम अजिज प्रसाद सागर कुमार विवेक गुप्ता ध्रुव कुमार पांडे सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related Post