Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत–अनिल मोदी।

Anil modi

जमशेदपुर–भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने आज देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के देवघर दौरे को झारखंड के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत करार दिया है।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी नें आज 16835 करोड़ की योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया।यह पूरे प्रदेश के लिए एक सौगात है।उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से देवघर अब अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अंकित हो गया है।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय मई 2018 में प्रधानमंत्री मोदी जी एम्स ओर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था।उन्होनें कहा कि यह उपलब्धि भी प्रदेश की डबल इंजिन सरकार के प्रयासों का नतीजा है।उन्होनें कहा कि आज मोदी जी नें साफ संदेश दिया कि झारखंड का चतुर्दिक विकास भाजपा की प्राथमिकता में है।

Related Post